पचरुखी: पचरुखी सीएचसी में 175 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
पचरुखी सीएचसी में शुक्रवार की दोपहर एक बजे 175 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी जांच भी कराए गए। साथ ही हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा उक्त गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के रूप में फल आदि दिए गए गए। मौके पर डॉ सुधा सिंह, डॉ शमा परवीन, डॉ प्रिंस अभिषेक समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।