शिक्षकों को मिला 'श्रीअन्न' का पाठ, आहार में शामिल करने और फार्मर रजिस्ट्री की दी गई जानकारी
रिपोर्ट - पी०डी० गुप्ता
#कछौना, #हरदोई। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र (#बीआरसी) कछौना में #गुरुवार को शिक्षकों के लिए '#श्रीअन्न' (#मिलेट्स) पर #एक #दिवसीय विशेष #प्रशिक्षण #कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में #कृषि #विशेषज्ञों ने #अध्यापकों को मोटे अनाजों के #महत्व और उनके #स्वास्थ्य #लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।#कार्यक्रम में #मुख्य #अतिथि के रूप में उपस्थित उप #कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार और कृषि #विज्ञान केंद्र के #वरिष्ठ #वैज्ञानिक डॉ. पंकज नौटियाल ने श्रीअन्न के फायदों पर विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि ज्वार, बाजरा, मड़वा, रागी, सावा और कोदो जैसे मोटे अनाजों में #कैल्शियम, #आयरन और #मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मानव स्वास्थ्य और शरीर की #रोग #प्रतिरोधक #क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी है। उप कृषि निदेशक ने सभी शिक्षकों से श्रीअन्न को अपने दैनिक आहार में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार संतोष कुमार ने मोटे अनाजों से बनने वाले स्वादिष्ट और #पौष्टिक #व्यंजनों #जैसे—#बाजरे की #खिचड़ी, #उपमा, #पराठे और #बिस्कुट आदि के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने #कृषि #विभाग की महत्वपूर्ण योजना 'फार्मर #रजिस्ट्री' के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी और इसके लाभ गिनाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान #सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अखिलेश कुमार और सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) दीपांशु पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
Sadar, Lucknow | Aug 20, 2026