छत्तरगढ़: लापरवाही और तेज गति से ट्रेलर चलाकर टक्कर मारने का आरोप, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के लाखुसर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झवरलाल पुत्र भूराराम मेघवाल निवासी लाखुसर ने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि 29 तारीख को ट्रोला नंबर GJ 12 CT 0433 के चालक ने लापरवाही एवं गफलत से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।