लखीमपुर: नगर पालिका क्षेत्र के काशी नगर और हाथीपुर उत्तरी में खूंखार बंदरों के आतंक से मोहल्लेवासी परेशान, बैंककर्मी पर किया हमला
लखीमपुर शहर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर की पाश कॉलोनी काशी नगर और हाथीपुर उत्तरी इन दिनों खूंखार बंदरों की दहशत से जूझ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि मोहल्लेवासी अपनी ही गली में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। बंदर अकारण लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे हर समय अनहोनी का डर बना रहता है।