गिर्वा: उदयपुर के हिरणमगरी क्षेत्र में ब्याज माफिया से परेशान वृद्ध द्वारा आत्महत्या करने पर परिजनों ने जताया आक्रोश।
Girwa, Udaipur | Mar 13, 2024 उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में ब्याज माफियाओं से परेशान होकर एक वृद्ध द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने आक्रोश जताया। साथ ही इस मामले में कठोर कार्यवाही करने पर माने। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।