गिर्वा: उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्यवाही, युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने में महिला सहित चार गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Mar 12, 2024 उदयपुर शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस एक दम्पति पर जानलेवा हमला करने में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मो. शाहरुख उसकी पत्नी आशा थापा उर्फ हिना को उसकी सहेली पूनम उर्फ गोरी ने सुन्दरवास बुलाया था, जिस पर वह और उसकी पत्नी सुन्दरवास आए। वहां पर दोनों को जान से मारने की कोशिश की।