गिर्वा: उदयपुर शहर में विधायक और कलक्टर ने आयड नदी का किया दौरा, नदी से अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश।
Girwa, Udaipur | Mar 13, 2024 उदयपुर की आयड नदी के सौन्दर्यकरण को लेकर चल रहे कार्यो में अधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही का एक और नमूना सामने आया हैं। बुधवार को एक बार फिर शहर विधायक ताराचंद जैन और जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने नदी का दौरा कर वहां पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। दोनों तीसरी बार एक साथ आयड नदी का दौरा करने पहुंचे तो वहां पर अतिक्रमण नहीं हटे।