गिर्वा: लोकसभा चुनाव को लेकर गुजरात और उदयपुर के अधिकारियों की हुई बैठक, शराब तस्करी और नकदी मूवमेंट रोकने पर हुई चर्चा।
Girwa, Udaipur | Mar 12, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को उदयपुर और गुजरात की बॉर्डर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गुजरात के साबरकांठा और अरावली जिलों के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल हुए वहीं उदयपुर से जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, एएसपी गोपाल देवल वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।