गिर्वा: उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा, उदयपुर और बीकानेर में एक साथ होगी हाईकोर्ट की वर्चुअल बैंच की स्थापना।
Girwa, Udaipur | Mar 13, 2024 उदयपुर में हाईकोर्ट की वर्चुअल बैंच की स्थापना को लेकर हो रहे आंदोलन को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि बीकानेर और उदयपुर में एक साथ ही वर्चुअव हाईकोर्ट की बैंच शुरू होगी। जैन ने कहा कि उन्होंने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को जब इस आंदोलन के बारे में बताया तो कटारिया ने कानून मंत्री से बात की थी और कानून मंत्री ने ही कटारिया को जानकारी दी है।