गिर्वा: सवीना में उदयपुर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने की कार्यवाही, अवैध रूप से रखे गए सरस दूध के कैबिन को हटाया।
Girwa, Udaipur | Mar 12, 2024 उदयपुर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने सोमवार को सवीना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए गलत जगह पर रखे गए सरस दूध के कैबिन को हटाया। निगम का अतिक्रमण निरोधी दस्ता पूरे लवाजमें के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए सवीना क्षेत्र में पहुंचा। इसके बाद दस्ते में मौजूद अधिकारियों ने सड़क के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही शुरू की।