दादरी: सेक्टर-62 गोल चक्कर से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, मौके से 107 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 107 क्वार्टर अवैध शराब भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान विकास के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है, जो बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।