जमुई: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को व्यवहार न्यायालय परिसर से रवाना किया
Jamui, Jamui | Mar 7, 2026 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार- प्रसार के लिए जागरूकता रथ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे रवाना किया, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रचार रथ शामिल हैं। जो जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूक करेगी।