जगदलपुर: जिला कार्यालय में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन
कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के प्रेरणा हाल में सोमवार को जिले के अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों की निराकरण के सम्बन्ध में, पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलने के कारणों के निराकरण के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे, कोष लेखा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।