जगदलपुर: जगदलपुर के बीईओ मानसिंह भारद्वाज के निलंबन आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, फिर से संभालेंगे कुर्सी
जगदलपुर के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज के निलंबन आदेश को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। मानसिंह भारद्वाज अब फिर से यहां बीईओ की कुर्सी सम्हालेंगे। प्रभारी बीईओ को उनकी मूल संस्था में वापस भेजा जाएगा। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने युक्तियुक्तकरण के तहत की गई चार शिक्षकों की पदस्थापना के आदेश को रद्द कर दिया है।