उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाली एवं स्वच्छता विषय पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने विद्यालय को आईएसओ 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया तथा विद्यालय में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#Mandsaur
#मंदसौर