Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
image
image

*शामगढ़ में सरदार पटेल हॉस्पिटल मेंसर्वरोग निदान शिविर का आयोजन...* बड़ी संख्या में मरीजों ने उठाया लाभ *जिला सेन समाज सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों व समाजजनों ने की सहभागिता* शामगढ़ स्थित एसपी हॉस्पिटल में जिला सेन समाज मंदसौर, नद कुंज सेवा समिति मंदसौर, भलाई की सप्लाई टीम, जीएससी हॉस्पिटल अहमदाबाद एवं एसपी हॉस्पिटल शामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सर्वरोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं और समय पर बीमारी की पहचान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में युवा नेता अंकित यादव, बलवन्त सिंह पंवार एल्डरमैन मुकेश दानगढ़, अमित चौधरी, राम चौहान, विशाल डाबी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. अजय चौहान, सेन समाज तहसील अध्यक्ष जगदीश सेन, मुकेश टांक, राजा पाल सहित समाजजन एवं एसपी हॉस्पिटल का चिकित्सकीय व स्टाफ मौजूद रहा। आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से मरीजों को विभिन्न रोगों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगी संस्थाओं एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Mandsaur, Mandsaur | Jun 28, 2026

MORE NEWS

जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई 'जिंदगी की दो बूंद'

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर में अभियान का शुभारंभ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने नौनिहालों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. डी.के. पिप्पल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अभियान का शुभारंभ जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सीतामऊ में नगर परिषद अध्यक्ष, गरोठ में विधायक श्री चंदरसिंह सिसौदिया, धुंधड़का में बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन तथा मल्हारगढ़ में जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ पर ले जाकर 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलाएं तथा जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।

#Mandsaur
#मंदसौर

जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई 'जिंदगी की दो बूंद' राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर में अभियान का शुभारंभ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने नौनिहालों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. डी.के. पिप्पल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अभियान का शुभारंभ जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सीतामऊ में नगर परिषद अध्यक्ष, गरोठ में विधायक श्री चंदरसिंह सिसौदिया, धुंधड़का में बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन तथा मल्हारगढ़ में जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ पर ले जाकर 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलाएं तथा जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को पिपलिया मंडी के बूथ क्रमांक 87 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया। कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया l 
इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
#Mandsaur
#मंदसौर

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को पिपलिया मंडी के बूथ क्रमांक 87 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया। कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया l इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी में लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित 32 कैश काउंटर (सैंड्री शॉप) दुकानों का लोकार्पण किया। ये दुकानें व्यापारियों के लिए कैश काउंटर के रूप में उपयोग की जाएंगी, जहां से किसानों को उनकी उपज का भुगतान किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनप्रतिनिधिगण, मंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारी, व्यापारी एवं किसान उपस्थित रहे।

#Mandsaur 
#मंदसौर

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी में लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित 32 कैश काउंटर (सैंड्री शॉप) दुकानों का लोकार्पण किया। ये दुकानें व्यापारियों के लिए कैश काउंटर के रूप में उपयोग की जाएंगी, जहां से किसानों को उनकी उपज का भुगतान किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनप्रतिनिधिगण, मंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारी, व्यापारी एवं किसान उपस्थित रहे। #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026