उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने गुर्जरबर्डिया स्थित सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 295 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित गुर्जरबर्डिया–महादेव मंदिर मार्ग निर्माण कार्य, 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राधा-कृष्ण गौशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।