भिंड नगर: भिंड में जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन, कलेक्टर, विधायक और सांसद हुए शामिल
भिंड में जिला मुख्यालय पर सांसद श्रीमती संध्या राय और विधायक भिण्ड नरेंद्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में शुक्रवार को लगभग 2 बजे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित यह तिरंगा यात्रा खण्डा रोड से प्रारंभ होकर सदर बाजार और गोलमार्केट होते हुये किला गेट पर समाप्त हुई।