राजपुर: गोसैसीडिहरा गांव में युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
Rajpur, Buxar | May 22, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसेसिडिहरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 28 वर्षीय भारत चौधरी, पिता बीरेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही धनसोई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।