भिंड: थाना देहात भिण्ड पुलिस ने 12 साल से फरार, 10 हजार रुपये के ईनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
Bhind, Bhind | Aug 19, 2026 भिंड के देहात थाना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार 10 हजार रूपये का ईनामी फरार स्थायी वारंटी को बुधवार लगभग 3 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।वारंटी के विरूद्ध वर्ष 2013 मे मामला दर्ज किया था। मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थायी वारंट जारी किया गया। आरोपी 12 वर्ष से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपनी पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहा था।