गिरिडीह: सरिया के खारोन में महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सरिया के खारोन में सहदुन खातून की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। रविवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। आरोप है उसका बेटा व बहू ने ही इसके खाने में जहर देकर इसकी जान ले ली। स्वर्गीय सुलेमान अंसारी की पत्नी सहदुल खातून को इसका पुत्र और उसकी पत्नी प्रताड़ित किया करते थे।