गौतम बुद्ध नगर: एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय भारत टैक्स 2025 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रहे उपस्थित
ग्रेटर नोएडा में स्थित एक्सपो मार्ट में बुधवार को चार दिवसीय भारत टैक्स 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चार दिवसीय भारत टैक्स 2025 का शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गिरिराज सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जनपद के गड़बड़ी लोग भी शामिल रहे।