मांगरौल: अंबेडकर भवन मांगरोल में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एक दिवसीय शिविर हुआ आयोजित 97 उपभोक्ताओं का किया रजिस्ट्रेशन
Mangrol, Baran | Jul 14, 2024 मांगरोल मे प्रधान मंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर कनेक्शन हेतु एक दिवसिय शिविर का आयोजन अम्बेडकर भवन मे किया गया, जिसकी अध्य्क्षता अधिशाषीअभियंता जिला खंड बारा जे पी जी मीना ने की, उपखंड माँगरोल के सहायक अभियंता अरविंद मीना ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता को सोलर कनेक्शन की जानकारी दी गई, और मौके पर 97 उपभोक्ता के रजिस्ट्रेशन किए गए।