कोरबा: सरगबुंदिया में विशेष ग्राम सभा का बहिष्कार, पंचायत भवन के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, PM आवास में गड़बड़ी के आरोप
Korba, Korba | Oct 4, 2026 कोरबा के करतला जनपद की ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में होने वाली विशेष ग्राम सभा विवादों के चलते नहीं हो सकी। ग्राम सभा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन के बाहर जुटे और सरपंच के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।ग्रामीणों ने पंचायत में भ्रष्टाचार और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता के आरोप लगाए हैं।