गोविंदा एक समय बॉलीवुड के टॉप सुपरस्टार्स में से एक थे। लेकिन किसी कारणवश वे लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वे 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अब वे खुद के पैसे से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। साथ ही, वे अपने पैसे से कोमल रानी स्वर्णकार नाम की एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लॉन्च भी कर रहे हैं।
गोविंदा ‘रूपा’ नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसमें वे मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जबकि हीरोइन के रोल में कोमल रानी दिखाई देंगी। कुछ महीने पहले गोविंदा ने ‘रूपा’ की घोषणा की थी। इसकी घोषणा के बाद से ही फैंस काफी खुश हैं। वहीं, फिल्म की घोषणा के बाद गोविंदा की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है। गोविंदा का नाम ‘रूपा’ की हीरोइन कोमल रानी से जोड़ा जा रहा है।
पिछले कुछ समय से गोविंदा लगातार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आ रहे हैं। इसी वजह से दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता भी लगातार इस कथित अफ
Korba, Korba | Oct 3, 2026