आगर: ग्राम मल्लुपुरा से पैदल कलश यात्रा निकालकर बाबा बैजनाथ महादेव का किया गया जलाभिषेक
सावन के महीने में परंपरा अनुसार आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से कलश यात्रा निकालकर प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया जा रहा है। शनिवार को ग्राम मल्लुपुरा से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कलश यात्रा लेकर बाबा बैजनाथ पहुंचे और जलाभिषेक किया। कलश यात्रा मल्लुपुरा के मंदिर से प्रारंभ हुई जिसका समापन बेजनाथ मंदिर में किया गया।