चकरनगर: पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित दर्जनभर जिंदा लोगों के त्रिस्तरीय पंचायत सूची में वोट कटे
चकरनगर ग्राम पंचायत के दर्जनों मतदाताओं के नाम पंचायत निर्वाचक नामावली 2026 की अंतिम सूची से कट जाने का मामला सामने आया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश दिवाकर ग्राम मानपुरा, प्रेम सिंह यादव नगला चोप, सहित दर्जनभर से ज्यादा प्रतिष्ठित लोगों के मतदान सूची से नाम गायब हो गए है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे दिनेश दिवाकर ने जानकारी दी।