कोटपूतली: तालाब वाले शनि मंदिर में चोरी, चोर चांदी का छत्र-मुकुट और नकदी ले गए
Kotputli, Alwar | Sep 30, 2026
शहर के तालाब वाले शनि मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र व अलमारी के ताले तोड़कर नकदी सहित भगवान शनि महाराज के चांदी के छत्र और मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपए भी चोरी होने की बात सामने आई है।