दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
🔥 अखिलेश यादव के सवालों पर इमरान मसूद का सीधा और करारा जवाब! 🔥
👉🏾 फ्री बस सेवा को लेकर बोले इमरान मसूद—“यह कोई अलादीन का चिराग नहीं, रातों-रात हर समस्या गायब नहीं हो सकती”
सहारनपुर। फ्री बस सेवा को लेकर सियासी बहस के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवालों पर खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी आबादी वाले प्रदेश में किसी भी बड़ी योजना के संचालन के दौरान कहीं-कहीं दिक्कतें आना स्वाभाविक है। यह कोई अलादीन का चिराग नहीं है कि रातों-रात हर समस्या गायब हो जाए।
इमरान मसूद के इस बयान के बाद सपा-कांग्रेस के बीच चल रही सियासी खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव और शिकायतों का दौर गठबंधन के भीतर बढ़ती दूरी के संकेत दे रहा है।
सियासी गलियारों में अब बड़ा सवाल यही है—जब गठबंधन में शामिल दल अपने ही कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं, तो जनता को स्थिर और प्रभावी व्यवस्था देने का दावा कितना मजबूत है?
🔥 इमरान मसूद का बयान अब सपा-कांग्रेस के रिश्तों में नई सियासी बहस को जन्म देता नजर आ रहा है।
#इमरान_मसूद #अखिलेश_यादव #सपा #कांग्रेस #सहारनपुर #उत्तरप्रदेश_राजनीति #राजनीति #सपा_कांग्रेस #News7 #TheSaharanpurVoice