दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
*👉🏾👉🏾पहाड़ों की मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में बढ़ा जलसंकट, कासमपुर में घरों तक पहुंचा पानी!!*
*👉🏾👉🏾तेज बहाव ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता, प्रशासन ने नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है और बरसाती नदियों एवं नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है।थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम कासमपुर में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंचने की स्थिति बन गई है। मौके की तस्वीरों में पानी का तेज बहाव साफ नजर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।लगातार बारिश के चलते स्थानीय लोगों को जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी, नालों और पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और बच्चों व बुजुर्गों को विशेष रूप से पानी वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें। किसी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को सूचना दें!!_