*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 शिवालिक की मूसलाधार बारिश का मैदानी इलाकों में असर, बरसाती नदियां उफान पर—मिर्जापुर में पूजना नदी ने दिखाया रौद्र रूप!!!*
👉🏾👉🏾 पाडली रोड रपटे पर अचानक आया तेज पानी, कई राहगीर और वाहन बीच मझधार में फंसे—गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानि!
*सहारनपुर/मिर्जापुर*
_शिवालिक की पहाड़ियों एवं मैदानी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पहाड़ों से आया पानी मैदानी क्षेत्र की बरसाती नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा रहा है। कई बरसाती नदियां इस समय तेज बहाव के साथ उफान पर हैं।थाना मिर्जापुर क्षेत्र केमिर्जापुर से पाडली रोड पर पूजना नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। देखते ही देखते नदी का पानी सड़क तक पहुंच गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोग और वाहन तेज बहाव के बीच फंस गए। हालांकि राहत की बात रही कि इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है।तेज बहाव के चलते मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लगातार बारिश और बरसाती नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आमजन से नदी, नाले, रपटों और पानी वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। विशेषकर तेज बहाव के दौरान नदी पार करने या पानी में वाहन उतारने से बचने की सलाह दी गई है!!_