गोपालगंज: शाहपुर बतरहा गांव में युवती की मौत के 12 घंटे में मंगेतर का शव खिड़की से लटका मिला, मेडिकल टीम कर रही पोस्टमार्टम
जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा गांव में युवती की मौत के 12 घंटे के अंदर ही उनके मंगेतर का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल में भेज दिया। इस दौरान पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। घटना के बाद पुलिस सदर अस्पताल में मेडिकल टीम का गठन कराने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।