गोपालगंज: कररिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
जिले के नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के पास बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो बच्चे एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है।