गोपालगंज: चकयोगा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, दो लोगों पर चाकू से हमला, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के चकयोगा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। वही इस घटना में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें तत्काल ईलाज के लिए सदर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का ईलाज डॉक्टर के देख रेख में चल रहा है।