उज्जैन: पूर्व सीएम उमा भारती ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, गर्भगृह में पूजन कर नंदी हॉल में लगाया ध्यान 🛕🙏
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को धर्मनगरी उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूरी आस्था और विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन और पूजन के पश्चात वह कुछ समय तक नंदी हॉल में बैठकर शिवभक्ति में ध्यानमग्न भी रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री का यह दर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब आज शाम को उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य और राजसी सवारी निकाली जानी है। इस राजसी सवारी के दिव्य दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का भारी हुजूम शहर में उमड़ रहा है।
#UmaBharti #Mahakaleshwar #UjjainNews #MahakalSawari #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 8, 2026