जिले के धानापुर क्षेत्र में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नरौली,अमादपुर,गुरैनी,सोनहुली और रायपुर डम्हारी समेत आसपास के घाटों पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान कर सूर्यदेव की पूजा अर्चना की और दान में पुण्य किया। घाटों पर हर-हर गंगे के जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।