बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा तुलसी विवाह का भव्य आयोजन
बीकानेर। माहेश्वरी महिला समिति द्वारा आज स्थानीय जस्सूसर गेट के अन्दर स्थित मोहता जसवंत भवन में तुलसी विवाह का धार्मिक एवं भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ।
समिति की संरक्षिका श्रीमती किरण झंवर तथा सरला लोहिया ने बताया कि आयोजन के प्रारम्भ में भगवान शालिग्राम की बारात निकाली गई, जिसमें समाज के कई गणमान्य पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुईं।
समिति अध्यक्षा श्रीमती श्रेया देवी राठी ने बताया कि बारात ढोल एवं ताशों के साथ जैसे ही भवन पहुंची, महिला समिति सदस्यों द्वारा परम्परागत स्वागत गीत से स्वागत किया गया। कन्या पक्ष की ओर से पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा लोहिया ने भगवान को पोखने की रस्म निभाई। इस अवसर पर बारातियों का राबड़िया पिलाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में तुलसी मैया का मनमोहक श्रृंगार किया गया, वहीं मण्डप को भी बहुत शानदार सजाया गया। पं. प्रहलाद व्यास एवं अमित पुरोहित द्वारा विवाह विधि-विधान से मंत्रोच्चार सहित सम्पन्न करवाया गया। श्रीमती रेखा लोहिया एवं मनमोहन लोहिया द्वारा समिति की ओर से तुलसी मैया का कन्यादान किया गया।
इस आयोजन में महिला समिति की सभी सदस्य उपस्थित थीं, वहीं अन्य प्रमुख में किरण झंवर, सरला लोहिया, ज्योति दरगड़, अंजली झंवर, निशा झंवर, लता दमानी, सपना बागड़ी, सीमा चांडक, अनुभा बागड़ी, राजश्री राठी, माया चांडक, ममता राठी, मंजू दम्माणी, मुक्ता चांडक, हेमलता मोहता , स्वेता मोहता के साथ-साथ रामेश्वर लाल तापड़िया, सत्यनारायण राठी, किशन चांडक, पवन राठी, शशि बिहानी, मूलचंद राठी, रामजी चांडक आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय महिला समिति की सभी सदस्याओ ने बढ़ .चढ़कर भाग लिया।
समिति अध्यक्षा श्रेया राठी द्वारा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं के लिए समिति सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Bikaner, Bikaner | Nov 21, 2026