नर्मदापुरम में प्राचार्य से 7 किलो सोने का लालच देकर 1 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ एक और पीड़ित शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है। आरोपी अंकित शर्मा पर अब 15 लाख रुपए ठगने का नया आरोप लगा है। अग्निहोत्री कालोनी निवासी पीड़ित अमित तिवारी नकली सोने की ईंट को लेकर कोतवाली थाने पहुंचा और पूरी कहानी बताई।