जमुई: ख़ैरा मोड़ के पास बदमाशों ने युवक को लोहे की रॉड से मारा, घायल युवक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 8, 2025 शहर के ख़ैरा मोड़ स्थित मिठाई दुकान में काम कर रहे एक युवक को बदमाशों ने सोमवार की दोपहर 1:30 बजे लोहे की रॉड, लाठी- डंडा व लात- घुसे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई और घायल युवक को दुकान संचालक की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।