जमुई: अतिथि पैलेश मोड़ के पास SP की निगरानी में वाहन जांच, यातायात नियम उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के काटे गए चालान
Jamui, Jamui | Dec 8, 2025 यातायात नियम का पालन करवाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी विश्वजीत दयाल सोमवार की दोपहर 1:00 बजे सड़क पर उतर आए। इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने वाले बाइक चालकों पर सख्ती बरती गई। साथ ही बिना हेलमेट और लाइसेंस के बाइक चालकों को जुर्माना लगाया गया और आइंदा यातायात नियम का पालन करने को लेकर संख्त हिदायत दी गई।