खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल
खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच एवं नमूना कार्रवाई
भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए।
जांच कार्रवाई के दौरान—
1. द्वारकादास दयालदास, हनुमानगंज से रीवाज ब्रांड चावल का एक नमूना लिया गया।
2. प्रेमचंद दौलतराम, जुमेराती से रीवाज ब्रांड चावल का एक नमूना लिया गया।
3. Ondoor, लालघाटी से Ondoor ब्रांड चावल का एक नमूना लिया गया।
56 भोग, चुना भट्टी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
56 भोग, चुना भट्टी, कोलार रोड के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा केक में फफूंद पाए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होने के लगभग एक घंटे के भीतर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण एवं शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान उपलब्ध संबंधित प्रकार के केक का नमूना जांच हेतु लिया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ एवं क्रीम रोल के नमूने भी जांच हेतु लिए गए।
सभी खाद्य नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की निरंतर जांच की जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#bhopal
5 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026