इटाढ़ी: महदह स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से डीएम ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश, युवाओं ने भरी हुंकार
Itarhi, Buxar | Aug 2, 2026 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, मेरा युवा भारत (MY Bharat) तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान" का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के संबोधन का लाइव वेबकास्ट सामूहिक रूप से देखा गया।