चंदौली: काजीपुर हत्या मामले में पुलिस ने दुर्घटना बताकर घटना को छिपाने की कोशिश की, मीडिया हस्तक्षेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में हुई युवक की मौत मामले में चंदौली पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। परिजनों द्वारा वायरल किए गए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की उस फर्जी कहानी का भंडाफोड़ कर दिया, जिसके जरिए घटना को एक्सीडेंट बताकर दबाने की कोशिश की जा रही थी। मीडिया हस्तक्षेप के बाद छः नामजद आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।