चीनोर: मोहना पुलिस ने कार सवार तीन तस्करों को पकड़ा, 5 लाख रुपए की 50 ग्राम स्मैक ज़ब्त की
तीनों संदिग्धों की पृथक पृथक तलाशी लेने पर जीतू उर्फ जितेद्र धाकड़ की पेंट की जेब में एक प्लास्टिक की सफेद रंग की पारदर्शी पॉलिथीन मिली, जिसमें अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखी हुई मिली। 50 ग्राम स्मैक कीमती करीबन 5 लाख रुपए, एक अर्टिगा कार कुल जप्त मसरूका कीमती लगभग 15 लाख रुपए जप्त किए गए। पुलिस अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।