Public App Logo
*मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में PMSG-MBY, लंबित SIR/संदिग्ध राशन कार्ड, CMR/PDS एवं COMFED के दुग्ध संग्रहण कार्यों की समीक्षा* सहरसा, 17 अगस्त 2026। मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से PMSG-MBY, लंबित SIR/संदिग्ध राशन कार्ड, CMR/PDS एवं Milk Collection- COMFED से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य मुख्यालय से संबंधित वरीय पदाधिकारी तथा जिला स्तर से जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान PMSG-MBY से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में लंबित SIR, संदिग्ध राशन कार्ड, CMR एवं PDS से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को नियमानुसार राशन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध/अयोग्य मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। CMR से संबंधित कार्यों में भी निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में COMFED के अंतर्गत Milk Collection की स्थिति की भी समीक्षा की गई। दुग्ध संग्रहण को बढ़ावा देने, दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहरसा। - Samastipur News