जहानाबाद: खैरा मॉडल स्कूल में एडमिशन न होने पर छात्राओं का बयान- बहुत दिक्कत हो जाएगी
जहानाबाद के खैरा मॉडल स्कूल में नौवीं में नामांकन बंद होने से छात्रों ने हंगामा किया। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को घेरकर विरोध जताया। प्रशासनिक अस्पष्टता से सैकड़ों छात्र प्रभावित हैं, दूर स्कूल जाने की मजबूरी बढ़ी है जिसको लेकर छात्र छात्राओं और उनके अभिभावक आगे की प्रक्रिया में सोमवार शाम करीब 4 बजे तक जुटे हैं।