हरिद्वार: नवनियुक्त SP GRP सरिता डोभाल ने रानीपुर GRP मुख्यालय पहुंच संभाला चार्ज, ट्रेनों में महिला सुरक्षा को बताया प्राथमिकता
नवनियुक्त SP GRP सरिता डोभाल ने शुक्रवार को रानीपुर स्थित GRP मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर GRP मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया। SP GRP ने ट्रेनों में जहरखुरानी के शिकार होने वाले यात्रियों को सुरक्षा देने, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में महिला सुरक्षा पर उनका विशेष फोकस रहेगा और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के भी वे प्रयास करेंगी।