पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद गिरिराज सिंह ने कहा डिवोर्स दिए गए महिलाओं को जीवन भत्ता पाने का अधिकार है
पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को BJPसांसद गिरिराज सिंह ने अपना बयान देते हुए कहा,वैसी महिलाएं जिन्हें उनके पति ने डायवोर्स दिया हो उन सभी महिलाओं को जीवन भत्ता या यापन भत्ता लेने का अधिकार है चाहे वह मुस्लिम महिला ही क्यों ना हो। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि देश में कुछ ऐसे लोग हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग है और वोट की राजनीति करते हैं उनके लिए यह खबर अच्छी नहीं है