पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किया जा रहा है टारगेट
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम्बल बताया है। इस दौरान विपक्षियों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को असहाय बताए जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है इसीलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं।