पटना ग्रामीण: छज्जू बाग स्थित डीएम कार्यालय में पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने राजस्व मामलों की की समीक्षा
पटना के छज्जू बाग स्थित डीएम कार्यालय में समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी,पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह के द्वारा राजस्व मामलों की समीक्षा की गई।इस दौरान डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने म्यूटेशन, परिमार्जन, अतिक्रमण, नापीवाद सहित विभिन्न मानकों पर ख़राब प्रदर्शन करने वाले बॉटम-5 अंचल अधिकारियों को चेतावनी दी।इन सभी अंचल अधिकारियों को 10 दिनों के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया गया